टैंकर-वाहन की टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, तीन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Nov 2014 6:53 PM (IST)
विज्ञापन

नवादा : बिहार के नवादा जिले के चित्रकोली गांव के समीप आज एक तेल टैंकर और एक वाहन के बीच टक्कर में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए. रजौली के पुलिस उपाधीक्षक सैफुर्रहमान ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में मरने […]
विज्ञापन
नवादा : बिहार के नवादा जिले के चित्रकोली गांव के समीप आज एक तेल टैंकर और एक वाहन के बीच टक्कर में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए. रजौली के पुलिस उपाधीक्षक सैफुर्रहमान ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में मरने वाले दिबौर घाटी गांव निवासी थे.
उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. सैफुर्रहमान ने बताया कि टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




