श्रद्धालुओं ने उपवास रख कर किया जलाभिषेक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2019 8:29 AM
विज्ञापन
नवादा : पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार के मौके पर महिलाओं ने व्रत रख कर भगवान शिव व मैया पार्वती की पूजा-अर्चना की. सच्ची भक्ति से की महिलाओं ने इस मौके पर भगवान शिव व मैया पार्वती को तीन मुखी बेलपत्र चढ़ा कर व जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें मांगी. शहर के शोभिया मंदिर, साहेब […]
विज्ञापन
नवादा : पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार के मौके पर महिलाओं ने व्रत रख कर भगवान शिव व मैया पार्वती की पूजा-अर्चना की. सच्ची भक्ति से की महिलाओं ने इस मौके पर भगवान शिव व मैया पार्वती को तीन मुखी बेलपत्र चढ़ा कर व जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें मांगी.
शहर के शोभिया मंदिर, साहेब कोठी मंदिर, रेलवे कॉलोनी मंदिर, गढ़ पर स्थित शिव मंदिर ,न्यू एरिया स्थित शिव मंदिर, राजेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर, शिव नगर स्थित शिव मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में महिलाओं की भीड़ भी सुबह से शाम तक देखने को मिली.
शोभिया पर की बिना देवी कहती है कि भगवान शिव हमारी मन्नतें पूरी करते हैं. गढ़ पर स्थित शिव मंदिर की मीना देवी कहती हैं कि भगवान शिव ने हमें हर छोटे-बड़े मुसीबत से निकाला है. न्यू एरिया स्थित शिव मंदिर के पुजारी सहदेव पांडे का कहना है कि भगवान शिव की आराधना करने से सभी देवता की आराधना एक साथ हो जाती है.
शिवालयों में उमड़े भक्त, कौआकोल. सावन की तीसरी सोमवारी पर प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही शिव मंदिरों में ऊं नमः शिवाय के पंचाक्षर मंत्र के साथ बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने देवाधिदेव महादेव पर अच्छत, चंदन व बेलपत्र अर्पित करते हुए जलाभिषेक किया.
दिन भर का उपवास रख भगवान शिव व माता पार्वती का वर्त धारण कर शाम में भोलेनाथ की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सलामती की दुआ मांगी.बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा शिवालय, नारदीगंज. सावन की तीसरी सोमवारी को नारदीगंज प्रखंड के विभिन्न शिवमंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ लगी रही.
मौके पर श्रद्धालुओं ने बाबा महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी. श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक व द्वापरकालीन धनियावां पहाड़ी स्थित शिवपार्वती मंदिर में सुबह होते ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. इसके उपरांत पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी.
मौके पर श्रद्धालु अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे. हर हर महादेव, बोलबम के उद्घोष से सारा वातावरण भक्तिमय रहा. नारदीगंज बाजार, रामे, कहुआर ओड़ो, परमा, मसौढा़, बनगंगा समेत अन्य गांवों में स्थित शिवाला में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की गयी. बाबा भोले से अपने परिवार, समाज के लिए सुख, समृद्धि, आरोग्य की कामना की.
धर्म व आस्था का केंद्र पारसनाथ धाम
नरहट. प्रखंड के खनवां गांव में स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर पारसनाथ में सोमवार को श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर ककोलत से जल भरकर लोगों ने जल अर्पित किया गया.सुबह से यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है.काफी संख्या में महिलाएं बच्चे और युवाओं सहित लोग पूजा करने के लिए दूर-दूर से आते हैं.
गांव के बुजुर्गों ने बताया की इस गांव का अस्तित्व आने से पहले यहां शिवलिंग था.यहां बसने के बाद पता चला कि मुख्य शिवलिंग के बगल में दो और शिवलिंग पीपल के पेड़ के पास है.
यह सफाई के दौरान देखी गई.कुल मिलाकर मंदिर के पास 3 शिवलिंग है.इसके बाद एक शिवलिंग कुछ दूर पर खेत में है. यहां शिवलिंग को स्थापित नहीं किया गया है. बल्कि ए खुद व खुद निकला है.सावन में लोग ककोलत से जल भर कर यहां अर्पित करने आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










