फर्जी तरीके से आवंटित दुकान रद्द दुकानदार पर कार्रवाई का आदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2019 7:06 AM
रजौली : अनुमंडल क्षेत्र के धमनी पंचायत में चयनित जनवितरण प्रणाली की दुकान को एसडीओ चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को रद्द कर कार्रवाई के निर्देश दिया. गौरतलब है कि शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र के आधार पर रजौली थाना क्षेत्र के धमनी गांव के लिए जन वितरण प्रणाली की दुकान जिला पदाधिकारी नवादा के अध्यक्षता में […]
रजौली : अनुमंडल क्षेत्र के धमनी पंचायत में चयनित जनवितरण प्रणाली की दुकान को एसडीओ चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को रद्द कर कार्रवाई के निर्देश दिया. गौरतलब है कि शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र के आधार पर रजौली थाना क्षेत्र के धमनी गांव के लिए जन वितरण प्रणाली की दुकान जिला पदाधिकारी नवादा के अध्यक्षता में आयोजित जिला चयन समिति नवादा के द्वारा 20 जुलाई 18 को कार्रवाही पत्रांक 640 के द्वारा मनोज कुमार पांडेय को जन वितरण प्रणाली विक्रेता धमनी के रूप में चयन किया गया था. इसके बाद अधोहस्ताक्षरी के द्वारा औपबंधिक अनुज्ञप्ति संख्या 6/18 निर्गत किया गया था. तत्पश्चात मनोज कुमार पांडे के द्वारा दी गई शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच के लिए पत्राचार के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक मगध विश्वविद्यालय बोधगया को भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










