राशन के कूपन वितरण में अव्यवस्था

नगर पर्षद के कार्यालय परिसर में जगह व कर्मचारियों की कमी के कारण हुई परेशानीनवादा : राशन-केरोसिन कूपन को तय समय में वितरित करना नगर पर्षद के कर्मचारियों के लिए भारी पड़ रहा है. मंगलवार को द्वितीय चरण के वितरण की शुरुआत की गयी. लेकिन, नगर पर्षद कार्यालय परिसर में स्थान व कर्मचारी की कमी […]
नगर पर्षद के कार्यालय परिसर में जगह व कर्मचारियों की कमी के कारण हुई परेशानी
नवादा : राशन-केरोसिन कूपन को तय समय में वितरित करना नगर पर्षद के कर्मचारियों के लिए भारी पड़ रहा है. मंगलवार को द्वितीय चरण के वितरण की शुरुआत की गयी.
लेकिन, नगर पर्षद कार्यालय परिसर में स्थान व कर्मचारी की कमी की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 26 मई से तीन जून तक शिविर लगा कर वार्ड वार राशन-केरोसिन कूपन का वितरण किया गया है. द्वितीय चरण में चार व पांच को सभी 33 वार्डो के बाकी लोगों को कूपन वितरण करना है.
मंगलवार को सुबह में भीड़ अधिक होने के कारण कई बार हंगामा हुआ. सूत्रों के अनुसार, नगर पर्षद क्षेत्र में अब तक 30 फीसदी ही कूपन का वितरण किया गया है. नगर पर्षद कार्यालय में अव्यवस्था को देखते हुए कूपन वितरण की तिथि बढ़ा दी गयी है. अब नौ तारीख तक इसका वितरण किया जायेगा.
कूपन वितरण के लिए सभी कर संग्रह कर्ता व विकास मित्र को लगाया गया है. पर्यवेक्षक के रूप में जेइ उमेश प्रसाद व केके सिन्हा को जिम्मेवारी दी गयी है. कार्यपालक पदाधिकारी तारकेश्वर साह ने कहा कि तय समय में कूपन वितरण कार्य पूरा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




