कूपन वितरण के दौरान अफरातफरी

रोह : बीआरसी के प्रांगण में मंगलवार को कूपन वितरण के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा. जानकारी के अनुसार बीआरसी भवन में रोह पंचायत का राशन-केरोसिन कूपन वितरण का स्थल चयन किया गया है. कूपन वितरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद एक दिन वितरण किया गया व मंगलवार को कर्मचारियों द्वारा तिथि बता कर लोगों […]
रोह : बीआरसी के प्रांगण में मंगलवार को कूपन वितरण के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा. जानकारी के अनुसार बीआरसी भवन में रोह पंचायत का राशन-केरोसिन कूपन वितरण का स्थल चयन किया गया है.
कूपन वितरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद एक दिन वितरण किया गया व मंगलवार को कर्मचारियों द्वारा तिथि बता कर लोगों को कूपन लेने के लिए बुलाया गया. अंतिम तिथि को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. चिलचिलाती धूप में चार घंटे खड़े होने के बावजूद कूपन नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इसके कारण कर्मचारियों ने कूपन वितरण बंद कर दिया.
लोगों ने बताया कि चार दिनों से लगातार कूपन के लिए हमलोग चक्कर लगा रहे हैं. लोगों का आरोप है कि कर्मचारी कुछ विशेष लोगों को कूपन दे रहे हैं.
लोगों को समझा बुझा कर शांत करवाया गया व कूपन वितरण कार्य शुरू किया गया. इस संबंध में बीडीओ रवि कुमार सिन्हा का कहना है कि लोगों धैर्य रखें. एपीएल व बीपीएल सूची में शामिल सभी लोगों को कूपन मिलेगा. इसके लिए विभाग की ओर से अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




