उग्रवादग्रस्त जंगली गांवों में बाइक से ही पहुंच गये एसपी

सिरदला : गुरुवार को नवादा पुलिस अधीक्षक हरी प्रसाथ एस ने सिरदला थाना के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र खटांगी पंचायत के जंगलो का दौरा बाइक से किया.मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे एसपी अभियान के नेतृत्व में एसएसबी व एसटीएफ के जवानो के साथ नवादा एसपी हरी प्रसाथ एस ने रजौली थाना क्षेत्र के […]
सिरदला : गुरुवार को नवादा पुलिस अधीक्षक हरी प्रसाथ एस ने सिरदला थाना के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र खटांगी पंचायत के जंगलो का दौरा बाइक से किया.मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे एसपी अभियान के नेतृत्व में एसएसबी व एसटीएफ के जवानो के साथ नवादा एसपी हरी प्रसाथ एस ने रजौली थाना क्षेत्र के सतगिर,भर्रा,हरदिया डैम होते,पिछली,जमुंदाहा के रास्ते चोरडीहा पहुचे.जहाँ पहाड़ो में अबरख का अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन को चालक के साथ बरामद कर रजौली थाना के सुपुर्द कर दिया.
चोरडीहा के रास्ते सिरदला थाना क्षेत्र के झराहि,भीतिया,पोखरिया कोल,थमकोल,परोरिया तरी,लवनी,मढ़ी,कलौन्दी,मोहनारिया,पड़रीया,खटांगी,बकड़झोलि,जमुनिया आदि क्षेत्रो का सघन दौरा किया. करीब 06 घंटे उग्रवाद प्रभावित जंगली क्षेत्रो का मुयायना करने के बाद करीब चार बजे एसपी सिरदला थाना पहुचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




