गढ़पर मुहल्ले से सवा लाख की शराब जब्त

Updated at : 22 Jun 2018 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
गढ़पर मुहल्ले से सवा लाख की शराब जब्त

मां व बेटे चला रहे थे शराब का धंधा छापेमारी के बाद घर छोड़ कर भागा परिवार नवादा : नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मुहल्ले में शराब का धंधा करनेवाले माफिया के घर से सवा लाख रुपये की विदेशी शराब पुलिस ने जब्त की है़ जानकारी के अनुसार उक्त मुहल्ले के स्वर्गीय सुरेश मालाकार की […]

विज्ञापन

मां व बेटे चला रहे थे शराब का धंधा

छापेमारी के बाद घर छोड़ कर भागा परिवार
नवादा : नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मुहल्ले में शराब का धंधा करनेवाले माफिया के घर से सवा लाख रुपये की विदेशी शराब पुलिस ने जब्त की है़ जानकारी के अनुसार उक्त मुहल्ले के स्वर्गीय सुरेश मालाकार की पत्नी चिंता देवी व उसके दो पुत्र इस धंधे में जुड़े थे. गुरुवार की देर शाम पुलिस को देख पूरा परिवार घर छोड़कर फरार होने में सफल रहा. बताया जाता है कि धंधेबाज चिंता देवी व उसका पुत्र गोरे मालाकार उर्फ सुभाष मालाकार एवं छोटा बेटा गोल्डेन मालाकार इस कारोबार को चला रहा था. उसके चचेरे भाई रवि मालाकार की भी संलिप्तता होने की बात कही जा रही है. नगर थाना इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने बताया कि 19 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गयी है.
इसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये से अधिक है. पुलिस उक्त धंधेबाजों को गिरफ्तार करने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि गोरे मालाकार का चेहरा भाई रवि मालाकार पूर्व में देसी पाउच लाने के दौरान बाइक सहित गिरफ्तार हो कर जेल जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन