आवास बनाने में लाएं तेजी : बीडीओ

सिरदला : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रखंड के लाभुकों को आवास योजना की राशि की पहली किस्त का भुगतान किया जा चुका है. वैसे लाभुक आवास निर्माण में तेजी लाएं. साथ ही जिन लाभुकों द्वारा आवास के प्रथम किस्त तक आवास का निर्माण कराया जा चुका है. उसका सत्यापन कर उन्हें द्वितीय किस्त का […]
सिरदला : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रखंड के लाभुकों को आवास योजना की राशि की पहली किस्त का भुगतान किया जा चुका है. वैसे लाभुक आवास निर्माण में तेजी लाएं. साथ ही जिन लाभुकों द्वारा आवास के प्रथम किस्त तक आवास का निर्माण कराया जा चुका है. उसका सत्यापन कर उन्हें द्वितीय किस्त का भुगतान करें. इस कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरतें. ये बातें सिरदला प्रखंड के बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने कहीं.वह गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आवास सहायकों के साथ अपनी पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक के दौरान उन्होंने आवास निर्माण एवं आवास की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली.
इसके अलावा बीडीओ ने प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों के साथ बैठक की. पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं,हर घर नल जल योजना, पेंशन योजना आदि की जानकारी ली.साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मौके पर आवास सहायक कुमारी शिल्पी वर्णवाल, रविश भारती, कुणाल कुमार, दिनेश कुमार, दयाशंकर, वीरेंद्र कुमार, गौरव कुमार, दिलीप कुमार, राहुल कुमार,पर्यवेक्षक राजीव कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




