डस्टबीन के कचरे उठाने के एवज में की जायेगी वसूली

नवादा : नगर पर्षद में शहरवासियों को पूर्व से निर्धारित सफाई का लाभ तो आज तक समुचित ढंग से नहीं दिया गया, लेकिन अब फिर से अतिरिक्त वसूली के लिए नयी योजना तैयार कर ली गयी है. हर घर को अब नगर पर्षद डस्टबीन देगी और उसके कचरे को उठने के एवज में हर माह […]
नवादा : नगर पर्षद में शहरवासियों को पूर्व से निर्धारित सफाई का लाभ तो आज तक समुचित ढंग से नहीं दिया गया, लेकिन अब फिर से अतिरिक्त वसूली के लिए नयी योजना तैयार कर ली गयी है. हर घर को अब नगर पर्षद डस्टबीन देगी और उसके कचरे को उठने के एवज में हर माह सौ रुपये की वसूली भी करेगी. दुर्भाग्य की बात तो यह है कि पहले नप शहर की समुचित सफाई करने में पूरी तरह से अपनी सक्षमता तो दिखाये, फिर घर-घर जाकर कचरा उठाने की सोचे. लाखों की राशि से नप के एक से 16 वार्ड की सफाई का जिम्मा एक एजेंसी को दिया गया, जिसके कार्यों से शहरवासी ही नहीं नप सदस्य भी असंतुष्ट हैं.
बावजूद एजेंसी से काम लिया जा रहा है. कार्रवाई व शो काउज होने की बातों को कह कर विभाग अपनी जिम्मेदारी से बचता आ रहा है. लेकिन, इस जुमलेबाजी भला नप कब तक बच सकती है. बंदरबाट के सहारे एजेंसी का काम चल जा रहा है. सरकार ने जब गीला कचरा और सूखा कचरा संग्रह का स्कीम लागू किया, तो नप इसमें भी अपना स्वार्थ शामिल कर दिया. एक बार डस्टबीन देने के बाद नप हर महीने प्रत्येक घरों से सौ-सौ रुपये वसूलेगी. जबकि लोगों के घरों का कचरा अन्य दिनों की तरह कूड़ेदान तक पहुंच ही जा रही है. उसमें रुपये देने नहीं पड़ रहे हैं, लेकिन जब नप का डस्टबीन मिलेगा तो सौ रुपये महीना देना अनिवार्य हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




