गबन के मामले में गुजरात पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

Updated at : 11 Jun 2018 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
गबन के मामले में गुजरात पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

नवादा : काशीचक थाना क्षेत्र के शाहपुर ओपी स्थित जमुआवां गांव में गुजरात पुलिस पहुंची और शाहपुर ओपी पुलिस के साथ छापेमारी कर गुजरात के गांधीधाम बी-डिवीजन के थाना कांड संख्या 44/18 के अभियुक्त सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में गुजरात पुलिस के कांस्टेबल राजेश भाई एन देदोरीया ने बताया कि […]

विज्ञापन

नवादा : काशीचक थाना क्षेत्र के शाहपुर ओपी स्थित जमुआवां गांव में गुजरात पुलिस पहुंची और शाहपुर ओपी पुलिस के साथ छापेमारी कर गुजरात के गांधीधाम बी-डिवीजन के थाना कांड संख्या 44/18 के अभियुक्त सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में गुजरात पुलिस के कांस्टेबल राजेश भाई एन देदोरीया ने बताया कि श्री जी माइनकेम पडाना गांव कच्छ के मैनेजर ने चार लाख तीन हजार रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए सतीश पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिक दर्ज होने की जानकारी मिलने पर सतीश फरार हो गया था. उसकी तलाश में गुजरात पुलिस नवादा पहुंची और स्थानीय ओपी के मदद से फरार युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. युवक की गिरफ्तारी उसके घर से किया गया. इस संबंध में आरोपी सतीश कुमार ने बताया कि मुझे फंसाने के लिए मैनेजर ने गलत आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन