पूर्व मुखिया विभा देवी के घर पर सिरदला पुलिस के सहयोग से विशेष छापेमारी

Updated at : 11 Jun 2018 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुखिया विभा देवी के घर पर सिरदला पुलिस के सहयोग से विशेष छापेमारी

सिरदला : शनिवार को झारखंड के रांची सदर थाना से आयी पुलिस ने सिरदला थाना क्षेत्र की सांढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया विभा देवी के घर पर सिरदला पुलिस के सहयोग से विशेष छापेमारी की. हालांकि झारखंड पुलिस को कोई भी सफलता हाथ नहीं आयी. छापेमारी के लिए सिरदला पहुंची झारखंड पुलिस के अधिकारी ने […]

विज्ञापन

सिरदला : शनिवार को झारखंड के रांची सदर थाना से आयी पुलिस ने सिरदला थाना क्षेत्र की सांढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया विभा देवी के घर पर सिरदला पुलिस के सहयोग से विशेष छापेमारी की. हालांकि झारखंड पुलिस को कोई भी सफलता हाथ नहीं आयी. छापेमारी के लिए सिरदला पहुंची झारखंड पुलिस के अधिकारी ने बताया कि छह माह पूर्व सांढ़ की मुखिया विभा देवी, उनका पति अशोक लाल व पुत्र निखिल कुमार ने झारखंड के पूर्व सांसद सह मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के यहां से जालसाजी व धोखाधड़ी कर हाइवा ट्रक को लेकर भाग गया है. इसको लेकर रांची सदर थाने में पूर्व मुखिया, उनके पति अशोक लाल व पुत्र निखिल कुमार के खिलाफ 90/18 कांड संख्या के साथ नामजद प्राथमिकी दर्ज है. शनिवार से पूर्व भी दो बार सांढ़ स्थित मुखिया के आवास पर छापेमारी की जा चुकी है. लेकिन, दोनों बार पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही सभी आरोपित घर छोड़ कर फरार हो गये.

क्या है मामला : नवंबर 2017 में झारखंड के रांची स्थित पूर्व सांसद ददई दुबे के यहां सांढ़ मुखिया ने पहुंच कर हाइवा ट्रक खरीद की बात की. करीब 21 लाख में ट्रक बिक्री का रेट तय किया गया. इसके बाद मुखिया ने साढ़े तीन लाख नकद तथा शेष राशि को फाइनेंस करा कर देने की बात की. नकद साढ़े तीन लाख में दो लाख रुपया मौके पर ही दे दिये तथा डेढ़ लाख रुपये का मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के दो चेक दिये. दिये गये रकम की नोटरी से कागजात तैयार कर ददई दुबे की बहू चित्रा दुबे के नाम से बनवा कर लाया तथा अंग्रेजी में बनाये गये मजनून में मुखिया ने सारे रकम अदा कर देने की बात लिखवा दी थी.
ददई दुबे के पुत्र अजय दुबे बिना पढ़े ही अपना हस्ताक्षर बना कर अपनी पत्नी सह वाहन मालिक चित्रा दुबे के पास ले गया. चित्रा दुबे ने सारी रकम अदा करने की बात लिखी देख उसका माथा ठनका. वापस मुखिया के पास आकर चित्रा दुबे ने पूछा तो टाइपिंग भूल कह कर नोटरी पेपर को लेकर चलते बनी. ददई दुबे के घर से निकल कर मुखिया विभा देवी यार्ड में पहुच कर मुंशी से हाइवा ट्रक जेएच 1 बीएक्स 4210 खरीद लेने की बात कह कर हाइवा ट्रक ले आयी. मुखिया के द्वारा दिये गये डेढ़ लाख का चेक बाउंस होते ही अजय दुबे के पांवों तले जमीन ही खिसक गयी. चेक बाउंस की खबर देने को लेकर जब मुखिया के द्वारा दिया गया मोबाइल पर कॉल किया गया तो मोबाइल भी स्वीच आॅफ मिला. मामले को भांपते ही अजय दुबे ने रांची स्थित सदर थाना पहुंच कर मुखिया विभा देवी सहित उनके पति व पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज करवाया है.
कद्दावर नेताओं में होती
है ददई की गिनती
चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे राजनीती की दुनिया में परिचय के मोहताज नहीं हैं. ददई दुबे झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. वहीं, वर्ष 2004 में सांसद भी रह चुके हैं. झारखंड में कांग्रेस को एक अलग मुकाम पर पहुंचाने का कार्य किया है. ददई दुबे के पुत्र अजय दुबे और अभय दुबे का भी कांग्रेस में काफी बोलबाला रहा है.
कृषि विभाग से धान के बीज नहीं मिलने पर किसान मायूस
रोहतास में सभी बीडीओ ने किया कार्य का बहिष्कार
अकोढ़ीगोला के बीडीओ पर हमले के विरोध में आंदोलन का किया शंखनाद
आरोपित प्रखंड
प्रमुख संतोष पासवान की गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रखने का एलान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन