एसपी के जनता दरबार मेंे उमड़ी फरियादियों की भीड़

Updated at : 08 Jun 2018 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी के जनता दरबार मेंे उमड़ी फरियादियों की भीड़

रजौली के चैकीदारों ने एसएचओ पर रुपये लेकर साइकिल चोर को थाने से छोड़ने का लगाया आरोप एसपी ने दिया मामले की जांच का आदेश नवादा : एसपी हरि प्रसाथ एस ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जनता दरबार लगा कर जिले के लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में […]

विज्ञापन

रजौली के चैकीदारों ने एसएचओ पर रुपये लेकर साइकिल चोर को थाने से छोड़ने का लगाया आरोप

एसपी ने दिया मामले की जांच का आदेश
नवादा : एसपी हरि प्रसाथ एस ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जनता दरबार लगा कर जिले के लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आये दर्जनों लोगों ने एसपी से मिल कर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. एसपी ने एक पीड़िता द्वारा दिये गये आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों से बात कर उसके निबटारे का आदेश दिया. रजौली थाना के चैकीदार कृष्णनंदन प्रसाद, सूर्यदेव पासवान, अजय कुमार राजवंशी, राजो यादव, धर्मेंद्र पासवान तथा दफादार दयानंद पासवान समेत दर्जनों चैकीदार और दफादारों ने एसपी को आवेदन सौंपते हुए कहा कि थानाध्यक्ष इंसपेक्टर अवधेश कुमार और दारोगा विजय कुमार सिंह ने साइकिल चोर जितेंद्र कुमार को पकड़ कर थाना लाये.
थाना लाने के बाद उसे हाजत मे नहीं बंद कर बड़ा बाबू के कार्यालय के पास रहे बेंच पर बैठने को कहा. गिरफ्तार चोर के पर निगरानी रखने के लिए भी किसी चैकीदार को नहीं कहा गया. इधर, दोनों पुलिस पदाधिकारी चोर को छोड़ने के लिए लेन-देन की बात करने लगे. बात तय होने के बाद चोर को थाना से मुक्त कर दिया गया. जब इस बात की जानकारी विभाग के वरीय पदाधिकारी को मिली तब पूछताछ शुरू हो गयी. अपना गला फंसता देख दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने चौकीदार कृष्णनंदन प्रसाद पर चोर को भगाने का आरोप लगाते हुए थाना में भादवि की धारा यू/एस 224 और 225 के तहत प्राथमिकी संख्या 176/18 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर हाजत मे बंद कर दिया. 30 घंटा के बाद उसे न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जमानत दे दी गयी. उन लोगों ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी. चैकीदारों ने एसपी से मिलने के बाद डीएम कौशल कुमार से भी मिलकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. रजौली थाना क्षेत्र के चोथा निवासी स्व अशोक यादव की पत्नी गीता देवी ने दरबार पहुंच एसपी को बतायी कि उसकी पुत्री का गांव के ही तीन लोग जबरन अपहरण कर लिया था. इस मामले में रजौली थाना में प्राथमिकी संख्या 10/18 दर्ज किया गया था. लेकिन, पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है. वहीं, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरोसा ग्रामीण सरूण प्रसाद की पुत्री सपना कुमारी ने दरबार पहुंच मुफस्सिल थाना कांड संख्या 70/18 के नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की गुहार लगायी. इसके अलावा अन्य मामला भी दरबार में छाया रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन