अश्लील हरकत का विरोध करने पर पीटा

Updated at : 05 May 2018 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
अश्लील हरकत का विरोध करने पर पीटा

नवादा : अकबरपुर थाना क्षेत्र के पतांगी गांव में अश्लील हरकत का विरोध करने पर मनचलों ने एक युवती की जम कर पिटाई कर दी. इससे जख्मी युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवती ने बताया कि स्कूल आने के दौरान गांव के ही पंकज कुमार, मंटू कुमार, प्रभाकर […]

विज्ञापन

नवादा : अकबरपुर थाना क्षेत्र के पतांगी गांव में अश्लील हरकत का विरोध करने पर मनचलों ने एक युवती की जम कर पिटाई कर दी. इससे जख्मी युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

युवती ने बताया कि स्कूल आने के दौरान गांव के ही पंकज कुमार, मंटू कुमार, प्रभाकर कुमार, चंदन कुमार तथा सरुण कुमार उसके साथ अक्सर अश्लील हरकत करते थे़ कभी मोबाइल से फोटो खींचता था, तो कभी अश्लील हरकत किया करता था. गुरुवार रात शौच से लौटने के दौरान रास्ते में उसके साथ गलत करने का प्रयास किया. इसका विरोध करने पर उनलोगों ने पिटाई कर दी. शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तब वेलाेग भाग गये. पीड़िता के फर्द ब्यान पर अकबरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पंकज, मंटू, प्रभाकर चंदन तथा सरुण को अभियुक्त बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन