दंगा फिल्म की स्क्रीनिंग में जुटेंगे प्रशासनिक अफसर

Updated at : 05 May 2018 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
दंगा फिल्म की स्क्रीनिंग में जुटेंगे प्रशासनिक अफसर

नवादा नगर : राहुल वर्मा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी शॉर्ट फिल्म दंगा की स्क्रीनिंग रविवार को टाउन हॉल में किया जायेगा. जिले में बनी दंगा नकली मानवता की कहानी फिल्म समसामयिक विषय को ध्यान में रख कर बनायी गयी है. नवादा के कलाकारों द्वारा बनायी गयी फिल्म के अधिकतर भाग की शूटिंग संकट […]

विज्ञापन

नवादा नगर : राहुल वर्मा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी शॉर्ट फिल्म दंगा की स्क्रीनिंग रविवार को टाउन हॉल में किया जायेगा. जिले में बनी दंगा नकली मानवता की कहानी फिल्म समसामयिक विषय को ध्यान में रख कर बनायी गयी है. नवादा के कलाकारों द्वारा बनायी गयी फिल्म के अधिकतर भाग की शूटिंग संकट मोचन मंदिर व जलाल बाबा के मजार के पास की गयी है.

एकता व भाईचारा के रूप में संकट मोचन मंदिर व जलालबुखारी की परंपराओं के साथ कहानी के रूप में शांति व सद्भाव का संदेश फिल्म के माध्यम से दिया गया है. डायरेक्टर राहुल वर्मा ने कहा कि फिल्म का स्क्रीन प्ले ऋचा शर्मा ने किया है. जबकि मो. इकबाल व राहुल वर्मा ने लीड रोल किया है. रविवार को टाउन हॉल में शाम छह बजे से स्क्रीनिंग कार्यक्रम की शुरुआत लेडी सुपर स्टार श्री देवी को समर्पित नृत्य के साथ किया जायेगा. अतिथि के रूप में डीएम कौशल कुमार, एसपी हरि प्रसाथ एस, सदर एसडीओ अन्नू कुमार आदि रहेंगे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन