ब्राह्मण महासभा के संरक्षक के निधन पर शोक

नवादा : मगध शिरोमणि व संस्कृत, कर्मकांड व व्याकरण के विद्वान पंडित रामस्वरूप पांडेय की मौत पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया. जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पांडेय ने बताया कि रामस्वरूप पांडेय की उम्र 100 वर्ष से ज्यादा थी़ उन्होंने कहा कि जिले में 1998 में स्थापित संस्था के संस्थापक संरक्षक के […]
नवादा : मगध शिरोमणि व संस्कृत, कर्मकांड व व्याकरण के विद्वान पंडित रामस्वरूप पांडेय की मौत पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया. जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पांडेय ने बताया कि रामस्वरूप पांडेय की उम्र 100 वर्ष से ज्यादा थी़ उन्होंने कहा कि जिले में 1998 में स्थापित संस्था के संस्थापक संरक्षक के रूप में श्री पांडेय का मार्गदर्शन मिलता था. उनके निधन ने समाज में एक शून्यता लायी है. प्रो बच्चन पांडेय ने कहा कि उनकी उत्तम विचारधारा से प्रभावित होकर कई ब्राह्मणों के बच्चों ने कर्मकांड, कथा प्रवचन आदि सीख कर खुद को धर्म और समाज के काम में लगाया है. प्रो ओंकार निराला, पांडेय अभिमन्यु कुमार, शालिग्राम पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, रामाकांत पांडेय, विनोद पांडेय, मतीश नारायण झा, अमितेश पांडेय, विद्याधर पांडेय, डॉ राजीव कुमार, उमेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, रजनीकांत पांडेय आदि ने विचार रखे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




