किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने पर जोर

Updated at : 25 Apr 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने पर जोर

कौआकोल : प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को ह्यूमन राइट्स केयर सोसाइटी के तत्वावधान में कार्यकारिणी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जवाहर लाल ने की. बैठक में प्रत्येक पंचायत से किसानों का चयन कर उनका पंजीयन कराने का निर्णय लिया गया. किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ीकरण करने व उन्नत पैदावार बढ़ाने के लिए चलायी जा रही […]

विज्ञापन

कौआकोल : प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को ह्यूमन राइट्स केयर सोसाइटी के तत्वावधान में कार्यकारिणी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जवाहर लाल ने की. बैठक में प्रत्येक पंचायत से किसानों का चयन कर उनका पंजीयन कराने का निर्णय लिया गया. किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ीकरण करने व उन्नत पैदावार बढ़ाने के लिए चलायी जा रही सरकारी योजनाओं को किसानों के बीच पहुंचाने का निर्णय लिया गया. कार्यकारिणी सदस्यों ने पंजीकृत किसानों के बीच नि:शुल्क उन्नत बीज, कीटनाशक दवाएं, उर्वरक, फसल बीमा का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया गया. मौके पर ज्योतिष कुमार, पंचम लाल, सुभाष पासवान, शमीम अंसारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन