प्लेटफाॅर्म पर यात्री सुविधाओं का अभाव

नवादा नगर : नवादा रेलवे स्टेशन पर अपनी प्यास बुझाने के लिए 15 से 20 रुपये खर्च करनेवाले यात्रियों को भी शुद्ध पानी पीने को नहीं मिल रहा है. यहां का हाल यह है कि रेलवे प्रशासन के सामने लोकल स्तर पर तैयार पानी की बोतलें यात्रियों को बेची जा रही हैं़ रेलवे स्टेशन पर […]
नवादा नगर : नवादा रेलवे स्टेशन पर अपनी प्यास बुझाने के लिए 15 से 20 रुपये खर्च करनेवाले यात्रियों को भी शुद्ध पानी पीने को नहीं मिल रहा है. यहां का हाल यह है कि रेलवे प्रशासन के सामने लोकल स्तर पर तैयार पानी की बोतलें यात्रियों को बेची जा रही हैं़ रेलवे स्टेशन पर गाड़ी खड़ी होते ही हाथों में बाल्टी लिए ठंडा, आइसक्रीम व पानी की बोतलें बेचनेवाले अवैध वेंडरों का शोर ट्रेन की बोगियों में सुनायी देने लगती है. प्लेटफाूर्म और ट्रेन की बोगियों में उन्हीं वेंडरों की मनमानी चलती है.
ग्राहक रेल नीर की डिमांड करते रहे जाते हैं, लेकिन उन्हें मजबुरी में लोकल बोतलबंद पानी ही 15 से 20 रुपये में खरीदना पड़ता है. रेलवे के द्वारा स्टेशन पर एक बुकस्टॉल सह जेनरल शॉप की दुकान को लाइसेंस मिला हुआ है. लेकिन, अवैध वेंडर ही पूरे स्टेशन पर तरह-तरह के खाने-पीने के सामान बेचते दिखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




