पावापुरी आ रहे पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल

Updated at : 27 Feb 2018 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
पावापुरी आ रहे पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल

गिरियक (नालंदा) : पावापुरी आ रह पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे कई घायल हो गये. हादसा नवादा जिले के पकरीबरावां के पास रविवार की देर रात हुई थी. राजस्थान से 10 पर्यटकों का दल जैनियों के तीर्थस्थल भ्रमण के लिए आये थे. जैन पर्यटकों ने बताया कि हम लोग को आने का खास […]

विज्ञापन

गिरियक (नालंदा) : पावापुरी आ रह पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे कई घायल हो गये. हादसा नवादा जिले के पकरीबरावां के पास रविवार की देर रात हुई थी. राजस्थान से 10 पर्यटकों का दल जैनियों के तीर्थस्थल भ्रमण के लिए आये थे. जैन पर्यटकों ने बताया कि हम लोग को आने का खास कारण यह था कि होली व झारखंड के शिखरजी में मनाया जाए. इसी को लेकर हम लोग भगवान महावीर की जन्मस्थली लछुआड़ दर्शन करके रविवार की रात में भगवान महावीर के निर्वाण स्थली पावापुरी को चले थे,

जैसे ही पकरीबरावां के पास हमारी गाड़ी टाटा सूमो पहुंची की सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के क्रम में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी. इस घटना में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय पुलिस के मदद से पकरीबरावां अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में रमेश सेठिया, चंद्रा सेठिया, विनीत सेठिया, हिमांशी सेठिया, गौतम जी डागा, ममता डागा, विमल डागा, कृतिका डागा, खुशाल डागा एवं विकास चोपड़ा शामिल है. कुछ लोगों का इलाज पावापुरी स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन