पुलिसवाला बन कर दो घरों में कर ली लूटपाट
Updated at : 23 Feb 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

हथियारबंद अपरािधयों ने लौंद व चौगांव में दिया घटना को अंजाम परिवारवालों को घर में बनाया बंधक सिरदला : तीन दर्जन नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने परिवार को घर में बंधक बना कर दो लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद लूट लिए.घटना बुधवार की रात करीब एक बजे सिरदला थाना के लौंद व चौगांव […]
विज्ञापन
हथियारबंद अपरािधयों ने लौंद व चौगांव में दिया घटना को अंजाम
परिवारवालों को घर में बनाया बंधक
सिरदला : तीन दर्जन नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने परिवार को घर में बंधक बना कर दो लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद लूट लिए.घटना बुधवार की रात करीब एक बजे सिरदला थाना के लौंद व चौगांव की है. जहां अपराधियों ने सुबोध कुमार व सच्चितानंद के घर को पुलिसवाला बन कर खुलवाया़ लोगों ने कहा कि तुमलोगों पर शराब बनाने और बेचने का आरोप है़ घर के कमरे का दरवाजा खोलते ही हथियारबंद अपराधियों ने घर के परिजनों को कब्जे में कर घर के एक कमरे ने बंद कर दिया. इस मामले में सिरदला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक लाख से अधिक के गहने व 40 हजार रुपये नकद,मोबाइल लूटे जाने की शिकायत की गयी है.
सिरदला थानाध्यक्ष राजकुमार ने घटना की पुष्टि की है़ क्षेत्र के चमौथा से सटे लौंद में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने वासुदेव चौधरी के घर की चहारदीवारी फांद कर घर में घुस गये. करीब पांच वर्षीय बालक को कब्जे में लेकर बालक पर हथियार साधते हुए बक्से की चाबी लेकर 15 हजार रुपये नकद, जेवरात और एक एंड्रॉयड मोबाइल लूट लिये.लूट के बाद परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर चल दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




