धान में आने लगीं बालियां अच्छी फसल की उम्मीद

Updated at : 04 Oct 2017 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
धान में आने लगीं बालियां अच्छी फसल की उम्मीद

रजौली : प्रखंड में इस बार धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद है. धान में बालियों का निकलना प्रारंभ हो गया है. बालियों को देख किसान गदगद हैं. उनके चेहरे पर खुशियां साफ देखी जा रही हैं. किसानों की माने, तो मौसम ने साथ दिया तो इस बार धान की फसल अच्छी होगी. हलांकि […]

विज्ञापन
रजौली : प्रखंड में इस बार धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद है. धान में बालियों का निकलना प्रारंभ हो गया है. बालियों को देख किसान गदगद हैं.
उनके चेहरे पर खुशियां साफ देखी जा रही हैं. किसानों की माने, तो मौसम ने साथ दिया तो इस बार धान की फसल अच्छी होगी. हलांकि कुछ किसानों का मानना है कि अभी से धान की बालियां निकलना नुकसानदायक भी हो सकता है. धान रोपाई के अनुसार धान की बालियां एक सप्ताह के बाद निकलनी चाहिए थी. इसके बावजूद विभिन्न खेतों में निकल रही धान की बालियां देखते ही बन रहीं.
मानों खेत हरियाली के गीत गा रहे हों. प्रखंड कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अच्छी बारिश के कारण फसल अच्छी होने की उम्मीद है. हालांकि उन्होंने कहा कि मक्के व टमाटर सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन