वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मार्च 2026: क्या इस सप्ताह करियर में सफलता मिलेगी या सेहत पर खास ध्यान देना होगा?

22 से 28 मार्च 2026 का वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
Vrishchik Saptahik Rashifal 22 to 28 March 2026: क्या इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में भावनात्मक मजबूती आएगी? क्या स्वास्थ्य अच्छा रहेगा या सावधानी जरूरी होगी? क्या करियर में नई दिशा मिल सकती है? जानिए ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल.
Vrishchik Saptahik Rashifal 22 to 28 March 2026: इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव और नए अनुभव देखने को मिल सकते हैं. आपके भीतर आत्मविश्वास और साहस की भावना बढ़ेगी, जिससे आप अपने कार्यों को दृढ़ता के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे. इस सप्ताह आप अपने लक्ष्यों को लेकर अधिक गंभीर दिखाई देंगे और योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे.
बिजनेस और करियर: कार्यक्षेत्र में यह सप्ताह आपके लिए मेहनत और प्रगति का समय हो सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. किसी पुराने संपर्क या ग्राहक के माध्यम से व्यापार में लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. यदि आप व्यापार में विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो इस दिशा में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.
रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में सामान्य रूप से सुख और शांति बनी रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और आपसी सहयोग की भावना बढ़ेगी. इस सप्ताह आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे.
हेल्थ: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा, लेकिन बाहर का भोजन, धूप या अधिक थकान का प्रभाव शरीर पर पड़ सकता है. आँखों में जलन, दाँत या कमर में दर्द की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें.
सावधानी: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विरोधी आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं. इसलिए अपने निर्णय स्वयं सोच-समझकर लें और सतर्क रहें.
उपाय: मंगलवार के दिन एक पीपल का पत्ता तोड़कर धो लें. उस पर सिंदूर से “ह्रीं” लिखकर सुखा लें और शाम को उसे अपने पर्स में रख लें.
- लकी डेट: 22, 23, 28
- लकी कलर: सुनहरा, नारंगी, गुलाबी
- लकी दिन: मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
यहा पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




