बिहार : नवादा में तनाव के मद्देनजर अगले 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद, बढ़ी परेशानी

Updated at : 03 Oct 2017 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नवादा में तनाव के मद्देनजर अगले 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद, बढ़ी परेशानी

नवादा : बिहार के नवादा मेंप्रशासनद्वारा विधि-व्यवस्था के मद्देनजर अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेटकोफिर से बंद करने का निर्णयलियागया है. इससे पहले जिले के विभिन्न हिस्से में 27 सितंबर की रात हुई तीन बड़ी घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने28सितंबर को इंटरनेट सेवा बंद करा दियाथा.पांचदिनोंतक इंटरनेट सेवाबंदरखे जाने के बाद इसेशुरू कर दिया […]

विज्ञापन

नवादा : बिहार के नवादा मेंप्रशासनद्वारा विधि-व्यवस्था के मद्देनजर अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेटकोफिर से बंद करने का निर्णयलियागया है. इससे पहले जिले के विभिन्न हिस्से में 27 सितंबर की रात हुई तीन बड़ी घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने28सितंबर को इंटरनेट सेवा बंद करा दियाथा.पांचदिनोंतक इंटरनेट सेवाबंदरखे जाने के बाद इसेशुरू कर दिया गया था. इस बीच सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंटऔर पोस्ट के मद्देनजर आज से दो दिनों के लिए इंटरनेटसेवा को एकबार फिर से बंद करने का निर्णय लिया गया है.

उल्लेखनीय है कि27सितंबर की शाम के बाद से जिले में विधि व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयीथी. संवेदनशील अकबरपुर बाजार में पथराव के बाद मची भगदड़ में प्रतिमा खंडित हो गयी, जिसके बाद इलाके में तनाव कायम हो गया था. इस घटना पर प्रशासन नियंत्रण पानेकी कोशिश में जुटी थी, इसी बीच नवादा शहर में बाइक दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर बवाल काटा. तोड़फोड़, आगजनी के साथ ही कर्मियों के साथ मारपीट की गयी.

उधर, वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघीबरडीहा गांव में धार्मिक स्थल में आग लगा दी गयी. एक पर एक तीन बड़ी घटनाओं के बाद विधि व्यवस्था की उत्पन्न समस्याओं के बीच प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद करा दिया. प्रशासन को आशंका थी कि असामाजिक तत्व सोशल साइट के जरिये अफवाह फैलाकर शांति को बिगाड़ने का प्रयास कर सकतेथे. ऐसे में इंटरनेट सेवा को ठप कराया गया. जो पांच दिनों बाद शुरू हुआ. हालांकि एक बार फिर सोशल साइट के जरिये अफवाह फैलाने की आशंका के बीच प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को अगले दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया है.

पांच दिनों से ठपरहा इंटरनेट सेवा, बढ़ी परेशानी
इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण जिले के लोग संकट से जूझते दिखे. जिले में गहन चिकित्सीय जांच प्रभावित हुई. ऑनलाइन मेडिकल रिपोर्ट नहीं आने से इलाज पर प्रतिकूल असर पड़ता दिखा. स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई. बैंकिंग कारोबार पर भी इसका असर दिखा. ई-टिकटिंग का काम भी प्रभावित हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन