किसानों के हक के लिए प्रदर्शन

Updated at : 29 Jun 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों के हक के लिए प्रदर्शन

खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को कोसा हिसुआ : बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पास बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन सह किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया. सूरज मांझी की अध्यक्षता व राजेंद्र प्रसाद वर्मा के संचालन में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों का […]

विज्ञापन
खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को कोसा
हिसुआ : बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पास बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन सह किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया. सूरज मांझी की अध्यक्षता व राजेंद्र प्रसाद वर्मा के संचालन में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया. लोगों ने कहा कि इस नीति से किसान व मजदूरों का हित होनेवाला नहीं है. प्रो जयनंदन ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल में किसान व मजदूरों का कोई भला नहीं हुआ है.
पूंजीपति मालामाल हो रहे हैं. बिहार सरकार शराबबंदी में उलझी है. प्रदेश का अपराध व विधि व्यवस्था नहीं संभल रही है. राजेंद्र प्रसाद वर्मा, अशोक प्रसाद सिंह, गोविंद प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद मांझी, जयराम सिंह आदि ने भी केंद्र व राज्य सरकार को जम कर कोसा. वक्ताओं ने किसानों को फसल का उचित मूल्य देने, किसानों को पेंशन देने, इंदिरा आवास की राशि बढ़ाने, मनरेगा मजदूरों की दैनिक मजदूरी बढ़ाने, जनवितरण का लाभ जरूरत मंदों को देने, भूमिहीनों को भूमि देने समेत 17 मांगों पर चर्चा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन