बगैर परमिट ट्रकों को सीमा पार करानेवालों पर सख्ती

Updated at : 25 Jun 2017 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
बगैर परमिट ट्रकों को सीमा पार करानेवालों पर सख्ती

नवादा : बिहार-झारखंड सीमा पर इंट्री माफियाओं के कारण अवैध ट्रकों के प्रवेश करने की सूचना पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखायी है. सरकार को राजस्व का चूना लगानेवालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रणनीति बनायी गयी है. इसको लेकर चलाये गये वाहनों के जांच अभियान में चार ट्रकों को जब्त […]

विज्ञापन

नवादा : बिहार-झारखंड सीमा पर इंट्री माफियाओं के कारण अवैध ट्रकों के प्रवेश करने की सूचना पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखायी है. सरकार को राजस्व का चूना लगानेवालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रणनीति बनायी गयी है. इसको लेकर चलाये गये वाहनों के जांच अभियान में चार ट्रकों को जब्त किया गया है.

इसमें से तीन में व एक में सीमेंट लोड है. सदर एसडीओ ने बताया कि सीमा पार झारखंड से अवैध ट्रकों का बिहार में आने की सूचना लगातार मिल रही थी़ इसी को लेकर अभियान चलाया गया है. नवादा के दोनों अनुमंडल क्षेत्र में सख्ती बरती जा रही है. गुरुवार की रात एनएच 31 पर सद्भावना चौक से बाबा का ढाबा तक ट्रकों की जांच की गयी. इसमें पकड़े गये ट्रकचालकों के पास समुचित कागजात नहीं थे. चालकों ने न, तो माल का परमिट दिखाया व नहीं अन्य अपडेट कागजात.

लिहाजा उन ट्रकों को जब्त कर नगर थाने लाया गया है़ इसमें कोडरमा के डोमचांच से गिट्टी लोड कर पटना भेजा जा रहा था. इसमें दो ट्रकों के नंबर जेएच 12 इ/3215 तथा जेएच 12 डी/ 9048 के अतिरिक्त एक डंपर बीआर 01जीएफ/8347 जो, पटना का है, व सीमेंट लोड एक ट्रक पीबी05पी/ 9109 को जब्त किया गया है़ गौरतलब हो कि पिछले दिनों भी इस अभियान के तहत आधा दर्जन से अधिक बगैर परमिटवाले ट्रकों को जब्त कर चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. समेकित जांच चौकी पर इंट्री माफिया का साम्राज्य कायम रहने व वहां के अधिकारियों व दलालों की मिलीभगत से बगैर परमिट व ओवरलोडेड ट्रक जिला मुख्यालय तक पहुंच रहा है. जिला प्रशासन ने वैसे ट्रकों पर कार्रवाई के लिये यह अभियान चला रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन