अपराधियों ने चाकू गोद कर किया जख्मी, एक धराया

Updated at : 25 Jun 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने चाकू गोद कर किया जख्मी, एक धराया

गंभीर हालत में पटना किया गया रेफर नवादा : नगर थाना क्षेत्र के पुराने जेल रोड में एक व्यक्ति को अपराधियों ने चाकू गोद कर घायल कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, तथा घायल व्यक्ति को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने […]

विज्ञापन

गंभीर हालत में पटना किया गया रेफर

नवादा : नगर थाना क्षेत्र के पुराने जेल रोड में एक व्यक्ति को अपराधियों ने चाकू गोद कर घायल कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, तथा घायल व्यक्ति को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने चिंताजनक हालत में उसे पटना रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार रजौली थाना क्षेत्र के टकुअाटांड़ पुराना बस स्टैंड निवासी शंभु सिंह को उस वक्त चाकू गोद कर जख्मी कर दिया गया जब वह अपने मित्र के दहेज मामले में उसके साथ व्यवहार न्यायालय आये हुए थे़ चाकू मारनेवाले अपराधी उसके मित्र की ससुराल नगर थाना के भदौनी गांव का रहनेवाला है. चाकू मारने वालों में भदौनी निवासी अजीत कुमार, रंजीत मिस्त्री तथा सोनू कुमार शामिल है. बताया जाता है कि इनमें से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन