माॅडल स्कूल में अराजक तत्वों का हो रहा बसेरा

Updated at : 15 Jun 2017 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
माॅडल स्कूल में अराजक तत्वों का हो रहा बसेरा

कोचस : स्थानीय हाइस्कूल में अर्द्ध निर्मित मॉडल स्कूल इन दिनों अराजकतत्वों का बसेरा बन गया है. यहां हर गलत कार्य जैसे गांजा, हेरोइन, शराब बिक्री के साथ ही जुआ खेलने तक का काम चोरी छिपे होता है. इसकी शिकायत कई बार दूरभाष पर या पर्सनली मिल कर की गयी. इस पर कई बार पुलिस […]

विज्ञापन
कोचस : स्थानीय हाइस्कूल में अर्द्ध निर्मित मॉडल स्कूल इन दिनों अराजकतत्वों का बसेरा बन गया है. यहां हर गलत कार्य जैसे गांजा, हेरोइन, शराब बिक्री के साथ ही जुआ खेलने तक का काम चोरी छिपे होता है. इसकी शिकायत कई बार दूरभाष पर या पर्सनली मिल कर की गयी. इस पर कई बार पुलिस ने मॉडल स्कूल में छापेमारी भी की.
मंगलवार को देर शाम बाइक चोरी होने से लोगों में असुरक्षा की भावना पनपने लगी. क्षेत्रवासी डाॅ शिवबचन सिंह, जवाहर सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, ललन वर्मा, दशरथ साह आदि ने पुलिस गश्त बढ़ाते हुए अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की है. थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि पुलिसिया गश्त बढ़ा कर अवांक्षित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन