आग लगने से दुकानें जल कर राख

नवादा : नगर थाना क्षेत्र के नवादा जमुई जाने वाली सड़क पर मिर्जापुर काली मंदिर के सामने बनी झुग्गी दुकानों में शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. इसमें मो इरफान की टायर दुकान व दो महिलाओं की दुकानें जल गयीं. महिला दुकानदार 80 वर्षीय बेदाम देवी बताती हैं कि वह चाय-नाश्ता बेचती […]
नवादा : नगर थाना क्षेत्र के नवादा जमुई जाने वाली सड़क पर मिर्जापुर काली मंदिर के सामने बनी झुग्गी दुकानों में शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. इसमें मो इरफान की टायर दुकान व दो महिलाओं की दुकानें जल गयीं. महिला दुकानदार 80 वर्षीय बेदाम देवी बताती हैं कि वह चाय-नाश्ता बेचती थी.
विधवा महिला गीता देवी भी चाय आदि बेच कर पेट पालती थी. इस संबंध में कोई प्राथमिकी नहीं की गयी है.रात को हुई आगजनी के बाद दमकल से आग पर काबू पाया गया. टायर दुकानदार मो इरफान बताते हैं कि इन महिलाओं की दुकानों में ताड़ी भी बिकती है.बीते दिन ताड़ी पीने के बाद किसी के साथ विवाद भी हुआ था. बता दें कि फुटपाथ पर लगी ये दुकानें अवैध हैं. रोजी रोटी के लिये इन लोगों ने झुग्गी डाल दुकानें खोल दी हैं. घटना से हजारों का नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




