पानी के लिए सड़क जाम विरोध. अकबरपुर में आंदोलन

Updated at : 11 Jun 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
पानी के लिए सड़क जाम विरोध. अकबरपुर में आंदोलन

पेयजल सप्लाइ पाइप काट कर खेतों का कर रहे पटवन पानी की किल्लत से जूझ रहे क्षेत्र के लोग अकबरपुर : बाजार में पानी को लेकर शनिवार को लोगों ने सड़क जाम कर दी. गरमी के मौसम में घरों में पानी की खपत बढ़ गयी है. पानी का लेयर भी नीचे चला गया है. प्यास […]

विज्ञापन

पेयजल सप्लाइ पाइप काट कर खेतों का कर रहे पटवन

पानी की किल्लत से जूझ रहे क्षेत्र के लोग
अकबरपुर : बाजार में पानी को लेकर शनिवार को लोगों ने सड़क जाम कर दी. गरमी के मौसम में घरों में पानी की खपत बढ़ गयी है. पानी का लेयर भी नीचे चला गया है. प्यास बुझाने के लिए एक मात्र सहारा सरकारी वाटर टंकी से पानी की सप्लाई है. लोगों ने बताया कि बलिया बुजुर्ग गांव के लोग सरकारी पानी सप्लाई पाइप को बीच-बीच में काट कर खेत पटाने में उसका इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे पानी की किल्लत हो गयी है. इसी को लेकर लोगों ने अकबरपुर सड़क जाम कर दी. इससे बाहर से ककोलत भ्रमण को आने वाले सैलानियों व लोकल लोगों को समस्या हुई. सूचना के बावजूद बीडीओ के नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश भड़क उठा तथा लोगों को घंटों सड़क जाम रखा. ककोलत जलप्रपात आने-जानेवाले कई लोगों को लौटने पर मजबूर होना पड़ा.
शनिवार को अकबरपुर बाजार में साप्ताहिक पशु हाट लगता है. इसमें जुड़े पारंपरिक उपकरण हल, पालो चौकी आदि की खरीदारी करते हैं, पथ के जाम होने से यहां आनेवाले लोगों को मायूसी हुई. व्यवसायियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. थानाध्यक्ष संजीव मौआर के काफी समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन