वाहन से कुचल कर युवक की मौत, विरोध में रोड जाम

Updated at : 07 Jun 2017 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन से कुचल कर युवक की मौत, विरोध में रोड जाम

चालक गिरफ्तार धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र का रहनेवाला नवादा : नवादा-जमुई पथ पर कादिरगंज ओपी अंतर्गत सहजपुरा गांव स्थित कलयुगवा पुल के समीप तेज गति से आ रही सूमो ने एक व्यक्ति को कुचल दिया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नवादा-जमुई पथ को घंटों जाम […]

विज्ञापन
चालक गिरफ्तार धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र का रहनेवाला
नवादा : नवादा-जमुई पथ पर कादिरगंज ओपी अंतर्गत सहजपुरा गांव स्थित कलयुगवा पुल के समीप तेज गति से आ रही सूमो ने एक व्यक्ति को कुचल दिया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नवादा-जमुई पथ को घंटों जाम कर रखा व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ओपी प्रभारी ने वाहन का पीछा किया व तीन नंबर बस पड़ाव के समीप रेलवे क्रॉसिंग के समीप फाटक बंद रहने के कारण वाहन को ड्राइव कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसका वाहन भी जब्त कर लिया है.
गिरफ्तार युवक का नाम रवि चौहान है. वह झारखंड के धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के बेलचढ़ी के रहनेवाले सुरेश प्रसाद चौहान पुत्र है. वह वाहन से अपनी ससुराल पकरीबरावां के छबैल गांव से लौट रहा था. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नगर का गढ़पर मुहल्ला निवासी 42 वर्षीय अनिल सिंह सहजपुरा गांव से लौट रहा था. वह कलयुगवा पुल के निकट वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी पकरीबरावां की ओर से आ रहे वाहन ने उसे चपेट में ले लिया.
बीडीओ, थानाध्यक्ष के आश्वासन पर हटाया जाम :घटना के बाद सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने स्थानीय बीडीओ व नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अंजनी कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. बीडीओ ने पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार का चेक मृतक के परिजनों को दिया व मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों ने जाम खत्म किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन