बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना
Updated at : 06 Jun 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

नकदी व गहनों पर फेरा हाथ नवादा : जिला मुख्यालय में इन दिनों अपराधियों की सक्रियता बढ़ गयी है. पिछले दिनों शहर के एक कपड़ा व्यवसायी के घर में दिन दहाड़े हथियार बंद लुटेरों ने व्यवसायी को चाकू मारकर लाखों के लूट का मामला से अभी परदा उठा भी नहीं है, कि रविवार की रात […]
विज्ञापन
नकदी व गहनों पर फेरा हाथ
नवादा : जिला मुख्यालय में इन दिनों अपराधियों की सक्रियता बढ़ गयी है. पिछले दिनों शहर के एक कपड़ा व्यवसायी के घर में दिन दहाड़े हथियार बंद लुटेरों ने व्यवसायी को चाकू मारकर लाखों के लूट का मामला से अभी परदा उठा भी नहीं है, कि रविवार की रात नगर थाना क्षेत्र के लाइनपार मिर्जापुर स्थित तीन नंबर बस स्टैंड के समीप गांधी नगर मुहल्ले के एक बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया. जानकारी के अनुसार चोरों ने बीती रात संजीत कुमार उर्फ साधु यादव के बंद मकान को निशाना बनाया.
चोर 21 हजार रुपये नकदी सहित सात भरी सोने के जेवर ले गये. बताया जाता है कि गृहस्वामी झारखंड के पलामु में जमादार के पद पर कार्यरत हैं और गांव में शादी समारोह में हिस्सा लेने छुट्टी पर नवादा आये हुए थे. घर के सभी सदस्य रोह थाना क्षेत्र स्थित अपने पैतृक घर जफरा गांव शादी समारोह में गये हुए थे. इसका फायदा उठा कर घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




