Bihar News: अवैध संबंध के विरोध में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, बिहार में फंदे से लटका मिला शव
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 07 Aug 2025 5:26 PM
सांकेतिक
Bihar News: नालंदा जिले के गंगा बिगहा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. परिजनों का आरोप है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर ससुरालवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया.
Bihar News: बिहार में नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में गंगा बिगहा गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जिसका कारण उसके पति के कथित अवैध संबंधों का विरोध बताया जा रहा है. हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया.
बिगहा गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
मृतका की पहचान 22 वर्षीय सुषमा कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2022 में गोविंद कुमार से हुई थी. मृतका चंडी थाना क्षेत्र के हसनी गांव की मूल निवासी थी. परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि सुषमा का पति किसी अन्य महिला से संबंध में था और जब भी सुषमा इसका विरोध करती, ससुराल पक्ष दहेज की मांग करने लगता.
हेज को लेकर हत्या का आरोप
मृतका के भाई के अनुसार, बुधवार की रात एक बार फिर विवाद हुआ. आरोप है कि पति ने बेल्ट और डंडे से बुरी तरह पिटाई की और गला घोंटकर उसकी जान ले ली. सूचना पाकर मायके पक्ष जब घर पहुंचा तो कमरे में बेल्ट, डंडा और धारदार चाकू पड़े मिले, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई. सुषमा के दो छोटे बच्चे हैं डेढ़ साल की बेटी तन्नू और 9 महीने का बेटा तेजस है.
दीपनगर थाना प्रभारी जितेंद्र राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जैसे ही परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलेगी, आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: तमिलनाडु में पेड़ से लटकी मिली बिहारी युवक की लाश, पिछले 10 दिनों से था लापता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










