ePaper

Rajgir International Cricket Stadium: राजगीर क्रिकेट स्टेडियम इस महीने तक हो जायेगा तैयार, 14 जनवरी को आएगी BCCI की टीम

Updated at : 13 Jan 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Rajgir International Cricket Stadium

राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

Rajgir International Cricket Stadium: राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जुलाई तक बनकर तैयार हो जायेगा. 14 जनवरी को BCCI की एक टीम यहां हो रहे कामों का निरीक्षण करेगी.

विज्ञापन

Rajgir International Cricket Stadium: बिहार के राजगीर में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस साल के जुलाई महीने तक तैयार हो जाएगा. लगभग 350 करोड़ की लागत से बन रहे स्टेडियम के तीन चौथाई यानी 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. स्टेडियम निर्माण से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक अगले 6 महीने में शेष काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसलिए काम में तेज गति से लाया गया है.

BCCI के क्यूरेटर 14 जनवरी को आयेंगे राजगीर

राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajgir International Cricket Stadium) का निर्माण सिडनी मॉडल पर हो रहा है. बन जाने के बाद यह ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्टेडियम की तरह ही दिखेगा. आने वाले वर्षों में यहां नेशनल, इंटरनेशनल, आईपीएल समेत हर तरह के मैच खेले जाएंगे. 14 जनवरी को BCCI के क्यूरेटर राजगीर आयेंगे. क्यूरेटरों की टीम यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों का इंस्पेक्शन करेंगे. साथ ही वो स्टेडियम के ग्राउंड और पिच निर्माण की तकनिकी सलाह भी देंगे.

Bihar cricket stadium news

दर्शकों के बैठने की क्षमता कितनी होगी

राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभी फिनिशिंग और थोड़ा कंस्ट्रक्शन का काम बाकी है. बन रहे स्टेडियम के लिए बंगाल से एक खास किस्म की घास मंगाई गई है. इस स्टेडियम में एक साथ 39400 दर्शक बैठकर मैच का आनंद ले सकेंगे.

Rajgir sports complex

एंट्री के लिए चार गेट

राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एंट्री के लिए चार गेट है. एक प्लेयर्स के लिए, दूसरा वीआईपी, तीसरा और चौथा दर्शकों के लिए रहेगा. इस स्टेडियम के पास में गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी बड़ा सा पार्किंग एरिया बनाया जा रहा है. इसके अलावा दर्शकों के लिए कैफेटेरिया, पेयजल और टॉयलेट की भी सुविधा होगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: राजगीर में ड्रोन से होगी पर्यटकों की निगरानी, गलत पार्किंग की तो लगेगा इतना जुर्माना

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन