मुखिया चंदन कुमार पर लगे आरोपों को जिला मुखिया संघ ने बताया बेबुनियाद, BDO के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

पंचायत सरकार भवन, चोरसुआ
Nalanda News: नालंदा जिला मुखिया संघ ने चोरसुआ पंचायत के मुखिया चंदन कुमार पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोपों को निराधार बताया है. संघ ने गिरियक बीडीओ पर दुर्भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.
Nalanda News (अमर वर्मा): जिला मुखिया संघ ने गिरियक प्रखंड के चोरसुआ पंचायत के मुखिया सह संघ के सचिव चंदन कुमार पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. संघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बिहारी सिंह ने बयान जारी कर गिरियक के प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार ठाकुर के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने बीडीओ पर व्यक्तिगत दुर्भावना से ग्रसित होकर टारगेट करने और सरकारी नियमों के जानबूझकर उल्लंघन करने का बड़ा आरोप लगाया है.
लेबरमेट से भुगतान नियमानुकूल
अध्यक्ष राकेश कुमार ने पूरे मामले को स्पष्ट करते हुए कहा कि लेबरमेट के जरिए किया गया भुगतान पूरी तरह से नियमानुकूल है. उन्होंने बताया कि गिरियक प्रखंड सहित पूरे नालंदा जिले और बिहार राज्य की सभी पंचायतों व पंचायत समितियों में साल 2022 से 2024 तक मजदूरों का भुगतान लेबरमेट के माध्यम से ही किया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस आधार पर पूरे बिहार की सभी योजनाओं के भुगतान को गलत मान लिया जाए.
बीडीओ के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
संघ के अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा की गिरियक के प्रखंड विकास पदाधिकारी जानबूझकर एक खास पंचायत को निशाना बना रहे हैं, जिसके पीछे उनकी मंशा और भावना पूरी तरह से गलत है. मुखिया संघ ने प्रशासनिक स्तर पर कड़ी चेतावनी दी है कि यदि गिरियक बीडीओ अपनी इन हरकतों से तुरंत बाज नहीं आते हैं, तो पूरा नालंदा जिला मुखिया संघ उनके खिलाफ सामूहिक रूप से उग्र आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा. जिसकी पूरी जवाबदेही स्थानीय प्रशासन की होगी.
Also Read: नालंदा में साइड मांगने पर बवाल, स्कूल संचालक के घर पर हमला, 7 लोग जख्मी, CCTV में कैद हुई वारदात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










