ePaper

बिहार में तिलक समारोह के जश्न में मातम! बार डांसरों के नाच के बीच चली गोली, एक की मौत, दो मासूम घायल

Updated at : 08 May 2025 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
nalanda crime news| Firing in Tilak ceremony, one dead, two innocent people injured

इलाज के दौरान मासूम की तस्वीर

Crime News: नालंदा जिले के नवादापर गांव में तिलक समारोह के दौरान हुई फायरिंग ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया. बार बालाओं के नाच के बीच चली गोली में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

Crime News: बिहार के नालंदा जिले के भागनबिगहा थाना क्षेत्र के मोरा तालाब नवादापर गांव में शुक्रवार की रात जश्न का माहौल अचानक मातम में तब्दील हो गया. तिलक समारोह में बार बालाओं के नाच के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग में 58 वर्षीय कौशलेंद्र गोप की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो मासूम बच्चे गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बच्चू यादव के पुत्र के तिलक कार्यक्रम के दौरान हुआ, जहां बार बालाओं के डांस के बीच फायरिंग की जा रही थी. मृतक कौशलेंद्र, स्व. चंदों यादव के पुत्र थे, जो नाच देखने के लिए पहुंचे थे. गोलीबारी में घायल हुए बच्चों की पहचान 5 वर्षीय राजकरण बाबू और 9 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है. दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है.

पूर्व के विवाद से जुड़ा है मामला, परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप

मृतक की पत्नी रीना देवी और रिश्तेदार तन्नू यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना महज हर्ष फायरिंग नहीं थी, बल्कि पूर्व के पारिवारिक विवाद की साजिश थी. उन्होंने बताया कि बच्चू यादव ने पहले भी कौशलेंद्र के भाई की हत्या की थी और अब बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया गया.

परिजनों का आरोप है कि बच्चू यादव के इशारे पर ही बदमाशों ने कौशलेंद्र पर निशाना साधते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. गोली लगते ही अफरातफरी मच गई. परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कौशलेंद्र को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपों की हो रही पुष्टि

घटना की सूचना मिलते ही भागनबिगहा थाना प्रभारी अरविंद सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हर्ष फायरिंग का लग रहा है, लेकिन परिजनों के लगाए आरोपों को गंभीरता से लिया गया है. फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई है.

Also Read: बिहार में भयंकर बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, इन 6 जिलों में IMD की चेतावनी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन