Cyber Crime: यूट्यूब से सीखा साइबर ठगी का तरीका, फिर दिया अपराध को अंजाम, 4 लोग गिरफ्तार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Dec 2024 11:24 AM
Cyber Crime: बिहार पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास से पुलिस ने 36.78 लाख रुपये, सोने, चांदी के आभूषण सहित 15 मोबाइल भी बरामद किया है.
Cyber Crime: बिहार के नालंदा जिला के मानपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 36.78 लाख रुपये, सोने, चांदी के आभूषण सहित 15 मोबाइल भी बरामद किए गए. पुलिस अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार लोगों ने यूट्यूब से साइबर ठगी का तरीका सीखा और फिर अपराध को अंजाम दिया. साइबर थाना पुलिस ने मानपुर थाना इलाके के डमर बिगहा गांव में छापेमारी कर चार शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में मानपुर थाना के डमर बिगहा निवासी रोहित कुमार, नीतीश कुमार, दयानंद और परवलपुर थाना क्षेत्र के शिवचक निवासी धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं.
एसपी भरत सोनी ने क्या बताया
नालंदा के पुलिस अधीक्षक (SP) भारत सोनी ने बताया कि लगातार मिल रही सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. गिरफ्तार साइबर ठग सोशल साइट के माध्यम से लिंक भेजकर, लॉटरी खेलने और लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करते थे. उन्होंने बताया कि लॉटरी का ड्रॉ हर दिन निकालने की बात कही जाती थी और इनाम से पहले ऑनलाइन रुपये मंगाए जाते थे. यहां तक कि लोन दिलाने के नाम पर भी ठगी की जाती थी. ठगी के बाद मोबाइल और सोशल साइट पर जारी वेबसाइट को बंद कर दिया जाता था.
कई राज्यों में फैला हुआ था नेटवर्क
एसपी भारत सोनी ने आगे बताया कि आरोपियों के घरों की तलाशी में साइबर अपराध से अर्जित कैश, गहने, अपराध में इस्तेमाल मोबाइल समेत कई अन्य सामान जब्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि ठगी के पैसों को निकालकर गहने तथा अन्य सामग्री खरीदी जाती थी. इन लोगों का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शातिर भोले-भाले युवाओं को रोजगार दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का तरीका सिखाते थे और उनसे कमीशन भी वसूल करते थे. इनके पास से 36,78,155 रुपये, 15 मोबाइल, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, तीन सिम और 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने भी बरामद किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें: पटना में यहां बैठकर सॉल्वर गैंग कर रहे थे पेपर लीक, दर्जनों स्कॉलर इसमें शामिल, हुआ बड़ा खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










