Bihar News: नालंदा के बर्तन दुकान में गोलीबारी, फायरिंग करने वाले बदमाशों को भीड़ ने पीटा

Updated:
विज्ञापन
firing in Gopalganj

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: नालंदा के बर्तन दुकान में फायरिंग करना बदमाशों को भारी पड़ गया. क्योंकि घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को भीड़ ने पकड़कर जमकर पीट दिया है.

विज्ञापन

Bihar News: नालंदा जिले से बड़ी खबर आ रही है. बिहार था���ा क्षेत्र के मुरौरा गांव में गुरुवार को हुई फायरिंग ने इलाके में दहशत फैला दी. घटना में दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया. इसके बाद उनकी जमकर धुनाई कर दी. जानकारी के अनुसार, मुरौरा गांव में रहने वाले राहुल कुमार की बर्तन की दुकान पर पांच बदमाश आए थे. दुकानदार से किसी बात को लेकर इन बदमाशों का विवाद हो गया. इन बदमाशों में बिन्द थाना क्षेत्र निवासी जयपाल यादव और मानपुर थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार भी शामिल थे.

भीड़ ने बदमाशों को पकड़कर पीटा

बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ लिया. इसके बाद भीड़ ने इन दोनों बदमाशों की जमकर धुनाई कर दी. इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को किसी तरह भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस ने दर्ज की पांच बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी

दुकानदार राहुल कुमार ने पांचों बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने जयपाल की जेब से एक कारतूस बरामद किया है. पुलिस अन्य फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है.

Also Read: Bihar News: पटना जंक्शन पर बम की सूचना से हड़कंप, प्लेटफॉर्म नंबर 8 सील, मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड की टीम

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन