अत्यधिक शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत

Updated at : 18 Mar 2014 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
अत्यधिक शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत

सिलाव (नालंदा).सिलाव थाना के मितवां गांव में सोमवार को एक व्यक्ति की अधिक शराब पीने से मौत हो गयी. इसके अलावे रंजिश एवं रंग लगाने को लेकर थाना क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में मारपीट और गोली चलने की सूचना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मितवां गांव के अंबिका रमानी (45 वर्ष) […]

विज्ञापन

सिलाव (नालंदा).सिलाव थाना के मितवां गांव में सोमवार को एक व्यक्ति की अधिक शराब पीने से मौत हो गयी. इसके अलावे रंजिश एवं रंग लगाने को लेकर थाना क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में मारपीट और गोली चलने की सूचना है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मितवां गांव के अंबिका रमानी (45 वर्ष) की मौत अधिक शराब पीने के कारण हो गयी. दूसरी तरफ होली के हुड़दंग में क्षेत्र के कड़ाह डीह, गंधुपुर, नरहर विगहा, भगवानपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर जम कर मारपीट हुई और गोली चलने की अपुष्ट सूचना है. जबकि लाठी व ढेला चलने की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी है. इसी थाने के हसीमचक गांव के निकट एक पेट्रोल पंप पर खड़ा ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. होली के पूर्व सिलाव डीह और खुरूमपुर गांव के कुछ लोगों के बीच मारपीट की सूचना है. इसमें एक व्यक्ति पंकज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पंकज कुमार एक शातिर अपराधी है. इस पर सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन