" 81 लाख की लागत से नाले का होगा निर्माण : राम कृपाल

Updated at : 20 Apr 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
" 81 लाख की लागत से नाले का होगा निर्माण : राम कृपाल

पहल . इमामगंज में केंद्रीय मंत्री ने िकया िशलान्यास आरसीसी नाले के निर्माण में ग्रामीणों से सहयोग की अपील वंशी : इमामगंज बाजार में 81 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण होगा. उक्त बातें केंद्रीय राज्यमंत्री सह सांसद रामकृपाल यादव ने इमामगंज बाजार के पंचायत भवन स्थित नाला निर्माण का शिलापट्ट शिलान्यास के […]

विज्ञापन

पहल . इमामगंज में केंद्रीय मंत्री ने िकया िशलान्यास

आरसीसी नाले के निर्माण में ग्रामीणों से सहयोग की अपील
वंशी : इमामगंज बाजार में 81 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण होगा. उक्त बातें केंद्रीय राज्यमंत्री सह सांसद रामकृपाल यादव ने इमामगंज बाजार के पंचायत भवन स्थित नाला निर्माण का शिलापट्ट शिलान्यास के बाद कहा. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार आपस में सामंजस्य बनाये तो पटना से लेकर पाली तक विकास कार्य होगा. उन्होंने कहा कि जब मैं चुनाव जीत कर इमामगंज बाजार आया था तब स्थानीय नेताओं व ग्रामीणों ने बाजार के मुख्य सड़क के किनारे नाला निर्माण कराने की मंशा रखी थी. और अब आरसीसी नाला का निर्माण में ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील किया.
इन्होंने इमामगंज से जम्हारू तक मुख्य सड़क निर्माण कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि कोई भी एजेंसी इस पथ को बनाने के लिए टेंडर नहीं डाल रहा है. जिसके कारण सड़क नहीं बन रही है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 2019 तक एक करोड़ गरीबों का पक्का मकान बनेगा. एक लाख पचास हजार रुपये लाभुकों के खाता पर पैसा मिलेगा वहीं शौचालय निर्माण के लिए 15 हजार की राशि दी जायेगी और हर घर शौचालय बनाने की बात कही. नाला के निर्माण से बाजार स्वच्छ रहेगा. समारोह में रामरूच विगहा के सैकड़ो लोगों ने बैनर तथा तख्ती से केंद्रीय मंत्री श्री यादव से इमामगंज बाजार से रामरूच विगहा गांव तक सड़क की मांग की. वही स्थानीय नेताओं ने इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय वेदौली इमामगंज में शिक्षक के अभाव में तीन माह से बंद विद्यालय में शिक्षा दुरुस्त कराने की मांग की. मंच की अध्यक्षता भाजपा नेता मो कासीम खां ने, जबकि संचालन गुडू कुमार ने किया. सभा में कई मुखिया सहित अन्य नेता उपस्थित थे.
दीन दयाल योजना के तहत पहुंचेगी बिजली
वहीं बिजली की समस्या के लिए उन्होंने बताया कि 2018 तक सभी घरों में दीन दयाल विद्युत योजना के तहत बिजली पहुंचाने की बात कही. और बिजली की समस्या शीघ्र ही दूर किया जायेगा. किसानों के खेत के पटवन के लिए जम्हारू छीलका की समस्या का निदान होगा. उन्होंने भरतपुरा लाइब्रेरी को पर्यटन से जोड़ कर देश के मानचित्र पर लाने के लिए 20 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने को कहा. उन्होंने कहा कि विहटा से औरंगाबाद तक रेलवे लाइन शीघ्र होगी. इधर स्थानीय पालीगंज के विधायक जयवर्द्धन यादव उर्फ बच्चा बाबू ने कहा कि स्वच्छ रहने के लिए नाला का निर्माण एक कड़ी है. इमामगंज बाजार में दुकानों के सामने पानी का जमाव लगा रहता है. सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनो में होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन