जेल से रिहा अपराधियों पर पुलिस रखेगी नजर
Updated at : 12 Apr 2017 3:38 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम के पास एसपी ने भेजा निगरानी प्रस्ताव बिहारशरीफ : डकैती व चोरी जैसे संगीन वारदातों में संलिप्त अपराधियों की निगरानी उनके जेल से रिहा होने के बाद नालंदा पुलिस रखेगी. ऐसे वांछित तत्वों के रिहा होने के बाद की एक-एक जानकारी पुलिस के पास होगी. नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने इससे संबंधित […]
विज्ञापन
डीएम के पास एसपी ने भेजा निगरानी प्रस्ताव
बिहारशरीफ : डकैती व चोरी जैसे संगीन वारदातों में संलिप्त अपराधियों की निगरानी उनके जेल से रिहा होने के बाद नालंदा पुलिस रखेगी. ऐसे वांछित तत्वों के रिहा होने के बाद की एक-एक जानकारी पुलिस के पास होगी. नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने इससे संबंधित एक निगरानी प्रस्ताव डीएम के पास अनुमोदन के लिए भेजा है.
अनुमोदन के प्राप्त होते ही पुलिस पुरी सक्रियता से ऐसे तत्वों पर पैनी नजर रख कर उनकी हरेक गतिविधियों का एक फाइल तैयार कर उसे सुरक्षित रखेगी. फिलहाल डीएम को भेजे निगरानी प्रस्ताव में जिले के नालंदा थाना क्षेत्र से जुड़े चार कुख्यात अपराधियों के नाम दर्ज हैं.
शराब बनाने व बेचने वाले पांच के नाम गुंडा पंजी में
एसपी ने बताया कि राजगीर थाना क्षेत्र में शराब के निर्माण करने व उसे बेचने वाले पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके नाम को गुंडा पंजी में अंकित किया है. इसके लिए राजगीर थानाध्यक्ष द्वारा संबंधित नामों को गुंडा पंजी में अंकित करने को लेकर एसपी के समक्ष नाम से संबंधित एक प्रस्ताव समर्पित किया गया था.
निगरानी प्रस्ताव में दर्ज नाम व उनके पते
1. नालंदा थाना क्षेत्र के पकरीसराय गांव निवासी नंदू पासवान के पुत्र घंटू पासवान
2.नालंदा थाना क्षेत्र के निर्मल बिगहा गांव निवासी बच्चू मांझी के पुत्र रंजीत मांझी
3.नालंदा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी निर्गुन पासवान के पुत्र मेघन पासवान
4.नालंदा थाना क्षेत्र के पकरीसराय गांव निवासी जगदीश पासवान के पुत्र प्रहृलाद पासवान
इनके नाम हुए गुंडा पंजी में दर्ज
1.राजगीर थाना क्षेत्र के पूर्वी भारत निवासी जनक यादव के पुत्र बृजमोहन राय
2.राजगीर थाना क्षेत्र के शिव स्थान गिरियक रोड निवासी स्वर्गीय महावीर चौधरी के पुत्र राजेंद्र चौधरी
4.राजगीर थाना क्षेत्र के दयाराम नगर निवासी स्वर्गीय दरोगी मांझी के पुत्र महेंद्र मांझी
5.राजगीर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग निवासी जवाहर चौधरी के पुत्र अशोक चौधरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




