अगलगी में आठ बीघे के गेहूं व सैलून जले

चंडी (नालंदा) : चंडी के हसनी गांव में नवल किशोर प्रसाद के खलिहान में आग लग जाने से आठ बीघे की गेहूं की फसल जल गयी. इधर माधोपुर में उपेंद्र कुमार ठाकुर के सैलून में आग लग जाने से सैलून के सारे सामग्री जल कर नष्ट हो गयी. सैलून में आग बिजली के शॉट सर्किट […]
चंडी (नालंदा) : चंडी के हसनी गांव में नवल किशोर प्रसाद के खलिहान में आग लग जाने से आठ बीघे की गेहूं की फसल जल गयी. इधर माधोपुर में उपेंद्र कुमार ठाकुर के सैलून में आग लग जाने से सैलून के सारे सामग्री जल कर नष्ट हो गयी. सैलून में आग बिजली के शॉट सर्किट से लगी. मंगलवार होने के कारण सैलून बंद था.
अंदर से धुआं निकलता देख लोगों ने दरवाजा तुड़वाया और फिर आग पर काबू पाया. हसनी में आग लगने की वजह भी बिजली तार ही बना. अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अग्नि शमन दस्ता मौके पर पहुंच कर आग को नियंत्रित किया, जिससे दूसरे खलिहान और घर बच गये. सीओ ने बताया कि अगलगी की घटनाओं में नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




