आग से गेहूं के सैकड़ों बोझे जले

Updated at : 12 Apr 2017 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
आग से गेहूं के सैकड़ों बोझे जले

हिलसा (नालंदा) : मंगलवार को भी हिलसा के अलग-अलग दो गांव के खलिहान में अगलगी की घटना हुई. बताया जाता है कि मंगलवार को हिलसा थाना क्षेत्र के सिपारा गांव निवासी रंजीत साव पूरे परिवार खेत में फसल काटने के लिए गया हुआ था. इधर घर के पास बने खलिहान में अचानक आग लगी. आग […]

विज्ञापन

हिलसा (नालंदा) : मंगलवार को भी हिलसा के अलग-अलग दो गांव के खलिहान में अगलगी की घटना हुई. बताया जाता है कि मंगलवार को हिलसा थाना क्षेत्र के सिपारा गांव निवासी रंजीत साव पूरे परिवार खेत में फसल काटने के लिए गया हुआ था. इधर घर के पास बने खलिहान में अचानक आग लगी. आग लगते देख ग्रामीणों ने कुआं, तालाब व पंप सेट के माध्यम से काफी समय बाद आग पर काबू पाया गया. जब तक खलिहान में रखे रबि व सैकड़ों गेहूं के बोझा जल कर राख हो गया.

इसी प्रकार ठीक दोपहर को हिलसा थाना क्षेत्र के खडडी गांव के खलिहान में भीषण आग लगी जहां गांव निवासी अनुज राम के डेढ़ बीघा को गेहूं का फसल जल कर राख हो गया. अगलगी की सूचना मिलते ही पहुंची दमकल कर्मी एवं ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पा लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन