ePaper

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में शामिल होने राजगीर पहुंचे दलाई लामा, हुआ भव्य स्वागत

Updated at : 16 Mar 2017 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में शामिल होने राजगीर पहुंचे दलाई लामा, हुआ भव्य स्वागत

राजगीर (नालंदा) : केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुक्रवार से राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन की सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. सम्मेलन का उद्घाटन बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा सड़क मार्ग से बोधगया होते हुए राजगीर पहुंचे. राजगीर के इंडो होक्के होटल में उनके विश्राम की व्यवस्था की गयी है, […]

विज्ञापन

राजगीर (नालंदा) : केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुक्रवार से राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन की सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. सम्मेलन का उद्घाटन बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा सड़क मार्ग से बोधगया होते हुए राजगीर पहुंचे. राजगीर के इंडो होक्के होटल में उनके विश्राम की व्यवस्था की गयी है, जहां पहुंचते ही जिला प्रशासन की ओर से डीडीसी कुंदन कुमार ने बुके देकर उनका अभिनंदन किया. इस क्रम में वहां उनके स्वागत में उपस्थित दस देशों के बौद्ध संघ राजाओं ने परिपाटी के तौर पर उन्हें परम पवित्र अंग वस्त्र प्रदान कर उनका भव्य स्वागत किया.

वहीं महापावन दलाई लामा ने उनके स्वीकार किये अंग वस्त्र को आर्शीवचन के रूप में संघ राजाओं को प्रदान कर दिया. उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए विश्व शांति में अहम भूमिका प्रदान करने के की उनसे अपील भी की. उनके साथ 11 सदस्यीय दल भी राजगीर पहुंचा, जिनमें उनका निजी सहायक वेन थूप्टेन ग्वांग, वेन बन्जा थिनले, निजी सचिव तेनजीन तखा, जेनरल असिस्टेंट वेन लोवसांग, तेनपे ग्यालत्सेन, अनुवादक तेनजीन वांगरू, मुख्य सुरक्षा अधिकारी तेनजीन ज्ञादेन, सुरक्षा अधिकारी तेनजीन तेंदर व मिगमार शोरिंग भी साथ पहुंचे हैं. वहीं जिला प्रशासन की ओर से डीडीसी नालंदा कुंदन कुमार, एसडीओ राजगीर लाल ज्योतिनाथ साहदेव, डीएसपी संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन