Nalanda News: एकंगरसराय स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान गिरी महिला, दोनों पैर कटे,पावापुरी में इलाज के दौरान मौत

Nalanda News: एकंगरसराय स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान गिड़ी महिला, दोनों पैर कटे; हालत नाजुक, पावापुरी रेफर
Nalanda News: (विनोद कुमार) फतुहा-इस्लामपुर रेल खंड पर स्थित एकंगरसराय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की अहले सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां पटना जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के दौरान एक महिला का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सीधे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में महिला के दोनों पैर कट गए. स्थानीय लोगों और रेल पुलिस की मदद से घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
महिला की पहचान एकंगरसराय तेल्हाड़ा रोड निवासी व राज लक्ष्मी प्रिंटिंग प्रेस के संचालक सह प्राथमिक विद्यालय, पार बिगहा में कार्यरत शिक्षक ललन कुमार की 45 वर्षीय पत्नी रेखा कुमारी के रूप में की गई है.
ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से हुआ था हादसा
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रेखा कुमारी गुरुवार की सुबह अपने घर से मायके (पटना) जाने के लिए निकली थीं. वह एकंगरसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं और जैसे ही उन्होंने प्लेटफॉर्म पर आई पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, अचानक उनका पैर फिसल गया. पैर फिसलते ही वह सीधे नीचे रेलवे ट्रैक की तरफ चली गईं और चलती ट्रेन की चपेट में आने से उनके दोनों पैर पूरी तरह कट गए.
अचेतावस्था में प्लेटफॉर्म पर पड़ी रहीं, 102 एम्बुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल
हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. गंभीर रूप से जख्मी रेखा कुमारी प्लेटफॉर्म पर ही अचेत (बेहोश) होकर गिर पड़ीं और काफी खून बह गया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस और 102 एम्बुलेंस सेवा को दी. सूचना मिलते ही एकंगरसराय अस्पताल से एम्बुलेंस फौरन मौके पर पहुंची और जख्मी महिला को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया था.
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी रेफर किया गया था
एकंगरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती ने जख्मी महिला की नाजुक हालत को देखते हुए अपनी टीम के साथ तुरंत उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया. डॉ. भारती ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव (Bleeding) होने के कारण महिला की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. प्राथमिक आपातकालीन चिकित्सा देने के बाद बेहतर इलाज और जान बचाने के लिए उन्हें तुरंत विम्स (VIMS), पावापुरी रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
Also Read: Aurangabad : सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी ओपीडी सेवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










