20 तक आधार नंबर नहीं दिये तो अनाज मिलना बंद

Updated at : 17 Feb 2017 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
20 तक आधार नंबर नहीं दिये तो अनाज मिलना बंद

बिहारशरीफ : अगर आप उजव्वला या पीला कार्ड पर हर महीने उठाने वाले लाभार्थी है तो सूचना मिलते ही आधार नंबर डीलर का दें. सरकार के आदेश आने के बाद लाभुकों को कहा गया है कि 20 फरवरी तक सभी लाभुक अपना खाता नंबर, मोबाइल नंबर और आधार नंबर अपने डीलर को सौंप दे. ऐसा […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : अगर आप उजव्वला या पीला कार्ड पर हर महीने उठाने वाले लाभार्थी है तो सूचना मिलते ही आधार नंबर डीलर का दें. सरकार के आदेश आने के बाद लाभुकों को कहा गया है कि 20 फरवरी तक सभी लाभुक अपना खाता नंबर, मोबाइल नंबर और आधार नंबर अपने डीलर को सौंप दे.

ऐसा नहीं करने वाले लाभार्थी का अनाज बंद हो जायेगा. डीएसओ जयशंकर उरांव ने बताया कि लाभुकों को यह भी ध्यान रखना है कि कार्ड पर जितने लोगों का नाम सभी का आधार नंबर देना होगा. उन्होंने बताया कि कार्ड भी रद्द हो जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रशासन के द्वारा हर स्तर से लोगों के हितों के लिए काम किया जा रहा है. पीएचएच और अंत्योद्वय का लाभ लेने वाले इसे अगर नजर अंदाज किये जाने उन्हें ही नुकसान होगा.

एक परिवार को हर माह 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 74 हजार 855 परिवार एवं शहरी क्षेत्र में 10763 अंत्योद्वय परिवार को प्रति माह प्रति परिवार 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल दिये जाते है. इस पर हर माह विभाग के द्वारा 11986.52 क्वींटल गेहूं व 17879.78 क्वींटल अनाज का आवंटन दिया जाता है. इसी प्रकार पीडीएस के द्वारा एसइसीसी डाटा के अनुसार पूर्वीकर्तापाप्त श्रेणी के कुल 33471.68 क्वींटल गेहूं व 50207.52 क्वींटल चावल का आवंटन दिये जाते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन