नकल के आरोप में तीन परीक्षार्थी निष्कासित

हिलसा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा संचालित इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरे दिन यानी बुधवार को प्रशासन की कड़ी निगरानी में शांति माहौल में ली गयी. हालांकि प्रथम पाली में नकल के आरोप में तीन परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. विदित हो की बिहार बोर्ड द्वारा इंटर की परीक्षा ली जा रही है. कदाचारमुक्त […]
हिलसा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा संचालित इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरे दिन यानी बुधवार को प्रशासन की कड़ी निगरानी में शांति माहौल में ली गयी. हालांकि प्रथम पाली में नकल के आरोप में तीन परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. विदित हो की बिहार बोर्ड द्वारा इंटर की परीक्षा ली जा रही है. कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर अधिकारी से लेकर सुरक्षकर्मी भी काफी मुस्तैदी के साथ परीक्षा में ड्यूटी निभाते दिख रहे है. हिलसा में बनाये गए तीन परीक्षा केंद्र पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी को जहां तैनाती किया गया है वही कई मजिस्टेट को भी लगाये गए है. जिला प्रशासन के कड़े निर्देश को ख्याल में रखते हुए निष्ठापूर्वक ड्यूटी कर रहे है. सभी केंद्र पर अनुमंडल पदाधिकारी श्रृष्टि राज सिंहा व डीएसपी प्रवेन्द्र भारती, बीडीओ डॉ. अजय कुमार ने लगातार पहुंचकर औचक निरीक्षण कर रहे है. केंद्र पर लगे धारा 144 को लेकर परीक्षा शुरू होने के पूर्व सभी लोगो को तैनात पुलिसकर्मी के द्वारा हटा दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




