अांबेडकर छात्रावास में पुलिस ने की छापेमारी
Updated at : 01 Feb 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : शहर में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर छात्रावासों व होटलों की चेकिंग का अभियान सोमवार की रात्रि में भी जारी रहा है. नगर थाने के पुलिस ने सोमवार की रात्रि में खंदक पर मोहल्ले में स्थित डॉ भीमराव अांबेडकर छात्रावास में छापेमारी की. हालांकि छापेमारी […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : शहर में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर छात्रावासों व होटलों की चेकिंग का अभियान सोमवार की रात्रि में भी जारी रहा है. नगर थाने के पुलिस ने सोमवार की रात्रि में खंदक पर मोहल्ले में स्थित डॉ भीमराव अांबेडकर छात्रावास में छापेमारी की. हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा.
इसकी जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि छात्रावासों व होटलों की जांच का काम होली तक जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि अवैध रूप से शहर में रहनेवालों पर पुलिस की पैनी नजर है. ऐसी सूचना है कि कुछ बाहरी लोग इन स्थानों पर रह कर शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने में लगे हैं. इस सूचना के बाद से पुलिस लगातार छात्रावासों व होटलों पर नजर बनाये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




