चोर की ग्रामीणों ने की पिटाई, अस्पताल में भरती

बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र देवधा गांव में मंगलवार चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसे एक चोर को पकड़ कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों के मारपीट से चोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जाता है कि देवधा गांव निवासी विनय महतो के घर में गांव के ही उदय […]
बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र देवधा गांव में मंगलवार चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसे एक चोर को पकड़ कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों के मारपीट से चोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जाता है कि देवधा गांव निवासी विनय महतो के घर में गांव के ही उदय केवट चोरी करने के उद्देश्यों से घुस गया. गृहस्वामी द्वारा शोर मचाये जाने पर ग्रामीण जुट गये और चोर को पकड़ लिया. दीपनगर के थानाध्यक्ष मो सुजाउद्दीन ने बताया कि जख्मी और गिरफ्तार कर लिया गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




