बख्तियारपुर से घर लौट रहे युवक को गोली मारी
Updated at : 04 Jan 2017 3:22 AM (IST)
विज्ञापन

चेरो ओपी के खरूआरा गांव के पास की घटना घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया बिहारशरीफ/ हरनौत : चेरो ओपी अंतर्गत खरूआरा गांव के पास बख्तियारपुर से घर लौट रहे एक युवक को अपराधियों ने मंगलवार को गोली मार दी. कमर में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से […]
विज्ञापन
चेरो ओपी के खरूआरा गांव के पास की घटना
घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया
बिहारशरीफ/ हरनौत : चेरो ओपी अंतर्गत खरूआरा गांव के पास बख्तियारपुर से घर लौट रहे एक युवक को अपराधियों ने मंगलवार को गोली मार दी. कमर में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान गोसाई बिगहा गांव निवासी योगोश्वर रविदास के 18 वर्षीय पुत्र गोरे लाल रविदास के रूप में हुई है. गोरे लाल रविदास बख्तियारपुर से बस पकड़ कर खरूआरा उतरा था और वहां से पैदल ही अपने गांव गोसाई बिगहा जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में खरूआरा के पास पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने युवक पर गोली चला दी. गोली गोरेलाल रविदास की कमर में लगी. गोली लगने के बाद भी
युवक जान बचाने के लिए घर की ओर भागा और गिरते-पड़ते घायल अवस्था में घर पहुंचा. परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए हरनौत अस्पताल में भरती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल, बिहारशरीफ रेफर कर दिया. चेरो ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अब तक पुलिस को सूचना नहीं दी गयी है. गांववाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
कैसे हो बाटों का सत्यापन, कर्मियों का है टोटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




