बैंकों में अराजकता का माहौल

Updated at : 03 Jan 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकों में अराजकता का माहौल

आरोप. नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस देगी महाधरना बिहारशरीफ : बिना सोचे-समझे प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार से नोटबंदी का फैसला लिया है, उससे आम जनता के साथ मजदूर, किसान सब परेशान है. कांग्रेस नोटबंदी का कड़ा विरोध करती है. ये बातें राज्य सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री मदन मोहन झा ने स्थानीय कांग्रेस […]

विज्ञापन

आरोप. नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस देगी महाधरना

बिहारशरीफ : बिना सोचे-समझे प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार से नोटबंदी का फैसला लिया है, उससे आम जनता के साथ मजदूर, किसान सब परेशान है. कांग्रेस नोटबंदी का कड़ा विरोध करती है. ये बातें राज्य सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री मदन मोहन झा ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में कही. नोटबंदी के 50 दिन पूरे हो जाने पर मंत्री ने केन्द्र सरकार से कुछ सवाल भी पूछे. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान 50 दिन में कितना काला धन सरकार के खाते में जमा हुआ, नोटबंदी के चलते देश का कितना आर्थिक नुकसान हुआ. कि नोटबंदी के तीन महीना पहले तक कितने खातों में लाखों रूपये जमा हुआ,
नोटबंदी के कारण छोटे उद्यामियों एवं व्यवसायियों को जो नुकसान हुआ उसकी भरपायी के लिए उनको आयकर एवं बिक्री कर में आधी छूट दी जाय. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री तानाशाही पर अड़े है, वह दिन दूर नही कि जनता आक्रोशित होकर सड़क पर आ जायेगी. बैंकों में अराजकता का माहौल है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी, अब तो जनता को अपना पैसा निकलने की पूरीआजादी दें. श्री कुमार ने कहा कि विश्व में ऐसा कहीं नहीं हुआ कि अपने पैसों को निकलने में रोक लगायी गयी हो. प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि नोटबंदी से देश कीआर्थिक स्थिति मजबूत होगी, मगर डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस आदी की कीमत में फिर वृद्धि कैसे हुई ? भारतीय मुद्रा अन्तरराष्ट्रीय बाजार में दिन व दिन कमजोर कैसे हो रहा है? जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा छह जनवरी को महाधरना दिया जायेगा. इस अवसर पर प्रदेश सचिव नवेन्दु झा, पूर्व अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, संजय महाराज, जीतू सिंह, अजीत कुमार, शिव कुमार यादव, नवप्रभात प्रशांत, तवरेज मल्लिक, राजीव कुमार गुड्डू, राजीव रंजन कुमार, नरेन्द्र कुमार शाही, हरि सिंह सैंगर, भूपेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, आफताब आलम गुड्डू, संजू पांडेय, धनंजय कुमार पिन्टू, सूर्यकांत निराला, बच्चु सिंह, प्रवक्ता मुन्ना पांडेय, कैप्टन शाहिद आदि मौजू थे.
सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता करते भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री मदन मोहन झा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन