स्कूल के वाहन चालक को मारी गोली
Updated at : 30 Dec 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

रहुई :रहुई थाना क्षेत्र के उरनावां-पेसौर मोड़ के पास बालपन गृह स्कूल के ड्राइवर को गुरुवार की सुबह अपराधियों ने गोली मार दी. ड्राइवर की पहचान इमामगंज निवासी शंकर सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है. गोली लगने से घायल स्कूल वाहन के ड्राइवर विकास को इलाज के लिए सदर अस्पताल में […]
विज्ञापन
रहुई :रहुई थाना क्षेत्र के उरनावां-पेसौर मोड़ के पास बालपन गृह स्कूल के ड्राइवर को गुरुवार की सुबह अपराधियों ने गोली मार दी.
ड्राइवर की पहचान इमामगंज निवासी शंकर सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है. गोली लगने से घायल स्कूल वाहन के ड्राइवर विकास को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां से चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया गया है. जिस वक्त ड्राइवर को गोली मारी गई, उस वक्त वाहन में स्कूली बच्चे नहीं थे. घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है.
रहुई के एसआई बलराम चौधरी ने बताया कि घायल विकास के परिजन फिलहाल कुछ नहीं बता रहे हैं. घायल ड्राइवर के पिता ने इलाज के बाद बयान देने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




